Health

यहां शादी के बाद तीन दिन तक दूल्हा दुल्हन नहीं जाते टायलेट.. जानिए क्यों

यह बात हम सभी जानते है कि हर देश में शादी ही अलग-अलग परम्परा होती है। हर धर्म के लोग अपने नियमों का सख्ती से पालन करते हैं। क्योंकि उन्हें डर होता है कि यदि उन्होंने इन नियमों का पालन नहीं किया तो शादी के नये-नवेले जोड़े की जीवन पर आफत आ सकती है।

बता दें कि परम्परा के अनुसार ये नियम उनके भले ही जरुरी होता है। मगर दूसरे जगह और धर्म के लोगों को ऐसे नियम विचित्र नजर आते हैं। कुछ इसी तरह का एक नियम अभी चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। इस नियम के मुताबिक शादी करने के बाद तीन दिनों तक दुल्हा-दुल्हन टॉयलेट नहीं जा सकते हैं।

यह बात सुनकर आप भी आर्श्चय में पड़ जाएगे, मगर इंडोनेशिया के इस अजब गजब रस्म को वहां के लोग सख्ती से निभाते हैं। यह रस्म इंडोनेशिया के टीडॉन्ग समुदाय में बहुत प्रचलित है। इस रस्म के अनुसार दुल्हा-दुल्हन को तीन दिनों तक टॉयलेट जाने की पाबंदी है। इस रस्म को तोड़ना उन की सभ्यता में अपशकुन माना जाता है।

टॉयलेट जाने से पवित्रता होती है नष्ट टीडॉन्ग समुदाय के लोगों का मानना है कि शादी एक पवित्र बंधन है। टॉयलेट जाने से शादी की पवित्रता नष्ट होगी और दुल्हा-दुल्हन अशुद्ध हो जाएंगे। साथ ही उन समुदाय के लोगों का मानना है कि टॉयलेट को बहुत सारे लोग इस्तेमाल करते हैं। जिससे टॉयलेट में उनकी निगेटिव ऊर्जा रह जाती है।

यदि नए-नवेले दुल्हा-दुल्हन टॉयलेट का प्रयोग करते हैं, तो उनमें उन लोगों की निगेटिव ऊर्जा आ जाती है। इससे दुल्हा-दुल्हन के रिश्ते टूटने का खतरा रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसकी वजह से दुल्हा-दुल्हन की जान भी खतरे में आ सकती है।

इस वजह से नए जोड़े पर खाने पीने की चीजों पर भी रोक लगाई जाती है। कपल्स इस अपशकुन से बचे रहें। इसी कारण उन्हें तीन दिनों तक कम खाना दिया जाता है। जिससे उनकी इस रस्म में बाधा न आ पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button