Punjab

रोजाना 53 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत 51 लाख रुपए

निशा शर्मा की रिपोर्ट


चंडीगढ़। चौंकिए नहीं, यह सच है, रोजाना 53 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत 51 लाख रुपए है। गायों की सौंदर्य प्रतियोगिता में इस गाय ने पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की तरफ से करनाल में आयोजित की गई थी।

खेड़ी नरू गांव के किसान गुरमीत नरवाल की इस गाय के माथे पर बना सफेद निशान इसकी खास पहचान है। इसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल है। इसने अभी एक बार ही बछड़ी को जन्म दिया है। मेले में दादूपुर गांव के प्रदीप की गाय 58. 86 लीटर दूध दे कर पहले स्थान पर रही। देसी गाय दुग्ध स्पर्धा में तरावड़ी गांव के किसान रामसिंह की गाय 21. 31 किलो दूध दे कर पहले स्थान पर रही। इसी तरह मुर्राह भैंस दुग्ध उत्पादन स्पर्धा में असंध के रणदीप की भैंस ने 21. 77 किलो दूध दे कर पहला स्थान पाया।

मेले में बड़ी तादाद में पशु और पशु पालक मौजूद रहे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. ए.के.सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने किसानों से कहा कि डेयरी में उनकी आय बढ़ाने की क्षमता है। खासकर सीमांत या भूमिहीन किसान इसका लाभ ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button