Punjab

“आम आदमी” पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पंजाब में भी जश्न

विकास/राकेश/रोहित  और कुसुम की रिपोर्ट 

चंडीगढ । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पंजाब में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न का माहाैल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में जगह-जगह विजय जलूस निकाले और लोगों को लड्डू बांटकर खुशी प्रकट की।
होशियारपुर : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता डा. रवजोत सिंह व जिला प्रधान गुरविंदर सिंह पाबला के नेतृत्व में बड़ी सं या में वर्करों द्वारा शहर में विजयी रैली निकाली गई तथा लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया गया। इससे पहले पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. रवजोत सिंह ने कहा कि यह ईमानदारी और मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर लोगों ने मोहर लगाई है।
जिला प्रधान गुरविंदर सिंह पाबला ने कहा कि दिल्ली में मिली बड़ी जीत ने विरोधी पार्टियों के सारे भ्रम दूर कर दिए हैं। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि बेशक पंजाब में आम आदमी पार्टी दोफाड़ हुई है, परंतु इसके बावजूद पार्टी की मजबूती के लिए पुराने आने वाले समय में साथियों का स्वागत किया जाएगा।
इस मौके पर जसवीर सिंह राजा, सतवंत सिंह सियान, संदीप सैनी, अजायब सिंह, राजेश कुमार, तुलसी राम, दीप बागपुरी, हरमिंदर सिंह संधू सरपंच, मोहन लाल चित्तो, नवप्रीत सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में आप वर्कर उपस्थित थे।

बठिंडा में मंगलवार को दिल्ली की जीत का जश्न मनाते आप नेता।

बठिंडा  : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत पर पार्टी के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष बठिंडा नवदीप सिंह जीदा की अध्यक्षता में लड्डू बांट कर खुशी मनाई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन बठिंडा के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह कुटी, एडवोकेट जतिन्द्र राय खट्टर, रणजीत सिंह जलाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे। पार्टी के सदस्यों ने शहर में विजय जलूस भी निकाला। इसमें आप नेता अनिल ठाकुर, अमृत अग्रवाल, राकेश पुरी, महिन्द्र सिंह फुल्लो मिठ्ठी, गुरलाल सिंह एडवोकेट, वक्रम लवली, महिला नेत्री किंदरपाल कौर, हरजिंदर कौर, रीटज्ञ रानी, अंचला शर्मा, अमरपाल कौर, अमृत पाली सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए। जीदा ने कहा कि यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों, नीतियों व ईमानदारी की जीत है जबकि उनके विरोधियों ने तरह-तरह से उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया।

लोकतंत्र में जनमत महत्वपूर्ण : बिंदल
शिमला  : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनमत सर्वाधिक महत्वपूर्ण रहता है, इसलिए जनता के आदेश सर्वोपरि है और भारतीय जनता पार्टी जनमत को स्वीकार करती है। डॉ. बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश में कड़ी मेहनत की परन्तु नतीजे आशानुरूप नहीं रहे।

दिल्ली की जनता ने तोड़ा भाजपा का अहंकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे, जिसका पार्टी को दुःख है लेकिन लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि होता है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। राठौर ने भाजपा को मिली हार पर कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा के अहंकार को तोड़ उसकी तानाशाही के लिए सबक सिखाया है।

Related Articles

Back to top button