पंजाबी फिल्म ‘शूटर’ मुख्यमंत्री ने करवा दिया बैन

शामी एम् इरफान की रिपोर्ट
पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की जिंदगी पर बनी पंजाबी फिल्म ‘शूटर’ 21 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही फिल्म विवादों में आ गई है। पंजाब में कई संगठन ने इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिल्म पर बैन लगाने का आदेश दिया है।
विदित हो कि, यह फिल्म गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के जीवन पर आधारित है और सरकार का मानना है कि, इस फिल्म से हिंसा, जघन्य अपराध, जबरन वसूली, धमकी, गैंगस्टर और गन – कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। फिल्म के प्रोड्यूसर केवी ढिल्लों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए भी कहा गया है। क्योंकि ढिल्लों ने साल 2019 में लिखित में दिया था कि, वे इस फिल्म को बंद कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने यह एक्शन लिया है।
बता दें कि, एक समय गैंगस्टर और शार्प शूटर सुक्खा काहलवां का आतंक पंजाब और आस-पास के प्रदेशों में फैला था। वह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान का जाना-माना गैंगस्टर था और जालंधर के गांव काहलवां का रहने वाला था। साल 2015 में विक्की गौंडर गैंग ने जालंधर – फगवाडा हाईवे पर रोक कर सुक्खा की हत्या कर दी थी। जब पुलिस कहलवां को जालंधर कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस नाभा जेल वापस लेकर जा रही थी। काहलवां पर कई हत्या, लूटपाट और जेल से भागने के संगीन मामले दर्ज थे।
(वनअप रिलेशंस न्यूज डेस्क)