Entertainment

“अर्धांगिनी” की मच रही धूम; “जय विजय” की शूटिंग 10 से गढवा मे

संवाददाता- विवेक चौबे

डालटनगंज : “अर्धांगनी” शब्द सुनते ही महिलाओं में खुशी का लहर दौड़ जाता है। बता दें कि भोजपुरी अर्धांगनी फ़िल्म एक पारिवारिक फ़िल्म है। अर्धांगिनी फिल्म बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों पर लोकप्रिय व प्रसिद्ध बनता नजर आ रहा है। अब झारखंड राज्य के डाल्टनगंज में स्थित मोहन सिनेमा हॉल में भी प्रदर्शित की जा रही है। इस फ़िल्म का लोग भरपूर आनंद उठा रहे हैं। परिवारिक फिल्म- अर्धांगिनी के स्टार- सूरज सम्राट,अंजना सिंह,शुभी शर्मा, संजय पांडे,अयाज खान,आनंद मोहन,बताशा चाचा,मनोज टाइगर आदि का नाम शामिल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुरी फिल्म- “जय विजय” की शूटिंग इसी महीने के 10 फरवरी से डालटनगंज व गढ़वा की पवित्र पावन भूमि पर की जाएगी। इस फ़िल्म में भोजपुरी जगत के सभी स्टार कलाकार नजर आएंगे।

“अर्धांगिनी” की मच रही धूम; “जय विजय” की शूटिंग 10 से गढवा मे वहीं डाल्टेनगंज से भोजपुरी कलाकार- उमा शंकर मिश्रा भी इस फ़िल्म में नजर आयेंगे। साथ ही आगामी 6 फरवरी को फ़िल्म अभिनेता- सूरज सम्राट व उनकी टीम द्वारा इस फ़िल्म के प्रचार-प्रसार डालटनगंज में किया जाएगा। एक ओर जहां उनकी फ़िल्म सिनेमा हॉल में चल रही है। वहीं दूसरी ओर उनकी आने वाली फिल्म- “जय विजय” की शूटिंग डालटेनगंज में 10 फरवरी से प्रारम्भ होने जा रही हैं। भोजपुरी फ़िल्म- “अर्धांगिनी” एक परिवारिक फिल्म है,जिसे खासतौर पर महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button