Health

सोते हैं भारत मे खाते हैं म्यांमार मे

आईएएनएस की रिपोर्ट 

नई दिल्ली। क्या आज जानते है हमारे देश में एक गांव ऎसा है जिसका आधा हिस्सा भारत में और आधा हिस्सा म्यांमार में है। आपको यह पढकर शायद थोडा अजीब लगे, लेकिन बिल्कुल सच्च है। इस गांव के लोग बिना वीजा के म्यांमार में जा सकते हैं। दरअसल, इस गांव का आधा हिस्सा भारत में तो आधा हिस्सा म्यांमार में है। यहां के राजा के घर के बीच से गुजरता है बॉर्डर। इस ट्राइब्स के राजा का नाम अंग नगोवांग है, जिनके अधीन लोंगवा समेत कुल 75 गांव आते हैं। वहीं, इनके घर के बीच से होकर म्यांमार और भारत का बॉर्डर गुजरता है। ऎसे में इनका परिवार खाना तो म्यांमार के हिस्से में खाता है, लेकिन सोने के लिए भारतीय सीमा का उपयोग करता है।
सोते हैं भारत मे खाते हैं म्यांमार मे
लोंगवा गांव के राजा की फैमिली भी काफी बडी है, जिसमें उनकी 60 बीवियां भी शामिल हैं। वहीं, राजा का बेटा म्यांमार आर्मी में है। भारत-म्यांमार सीमा पर होने के कारण यहां के लोगों को तकनीकी तौर दोनों ही देशों की नागरिकता मिली हुई है। ऎसे में इन्हें म्यांमार जाने के लिए न तो वीजा की जरूरत होती है और न ही भारतीय पासपोर्ट की। यहां के लोग दोनों ही देशों में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं। इस ट्राइब्स के लोगों को हेड हंटर्स के नाम से भी जाना जाता है। पहले ये लोग इंसानों को मारकर उसके सिर को अपने साथ ले जाते थे। हालांकि,1960 के दशक बाद यहां हेड हंटिंग नहीं होती है, लेकिन लोगों के घरों में सजाए गए खोपडियों को देखा जा सकता है। इनकी संख्या अन्य दूसरे जनजातियों की तुलना में काफी ज्यादा है। वहीं, इनकी भाषा नागमिस है, जो नागा और आसामी भाषा से मिलकर बनी है। बता दें कि नागालैंड के लोंगवा गांव में ऎसा ही होता है, जहां पर कोन्याक जनजाति के लोग रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button