Punjab

देहव्यापार के अड्डे का भंडाफोड; 18 महिलाएं सहित 6 पुरुष पकड़े गए

सुजीत की रिपोर्ट 

मंडी गोबिंदगढ़।  पुलिस ने 2 गांवों अजनाली व जस्सड़ा में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 18 महिलाओं व 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार के इन दोनों अड्डों को कई सालों से 2 महिलाएं लीड कर रही थीं। इनकी पहचान मुस्कान तथा मुनीषा के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अमलोह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

गोबिंदगढ़ थाना में डी.एस.पी. अमलोह सुखविंदर सिंह तथा थाना प्रभारी इंस्पैक्टर महिंदर सिंह ने बताया कि मुस्कान तथा मुनीषा के पास राजपुरा, पटियाला, खन्ना, लुधियाना, दिल्ली आदि शहरों समेत अन्य राज्यों से ग्राहक व महिलाएं आती थीं। इसके अलावा गिरोह में शामिल 14 अन्य महिलाएं पंजाब के विभिन्न जिलों से हैं। उनकी पहचान जसप्रीत कौर जस्सी, किरनदीप कौर, अंजली, बिट्टू देवी, नीलम, रीना, निशा, निर्मला, सुनीता, शिवा, राकेश के तौर पर हुई है।  गांव जस्सड़ां में देह व्यापार अड्डे की संचालिका मुनीषा के अड्डे पर रेड दौरान पुलिस ने वहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनकी पहचान सतपाल सिंह, जग्गी, विक्रम सिंह, मनीशा, सुनीता देवी, पूनम, चंदा, अनीता, सबू कुमारी, पूजा देवी, रितू देवी के तौर पर हुई है।

अड्डा संचालकों ने अपनी सुरक्षा के लिए रखे हैं जर्मन शैफर्ड कुत्ते
एस.एच.ओ. महिंदर सिंह ने बताया कि उक्त अड्डे की संचालकों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने घर पर जर्मन शैफर्ड कुत्ते भी पाल रखे थे, जिनके डर के मारे उनके घर कोई आ न सके। 2017 में भी मुनीषा के घर रेड कर वहां कई पुरुषों को रंगरलियां मनाते हुए गिरफ्तार किया गया था किंतु वह फिर देह व्यापार के धंधे में लग गई।

Related Articles

Back to top button